जूनियर कक्षाओं के 250 छात्र -छात्राओं में वितरित हुई निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में पुस्तक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
संतकबीरनगर। शुक्रवार को ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में कक्षा 6, 7 व 8 में अध्ययनरत दो सौ पचास से अधिक छात्र- छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से प्राप्त पुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तकों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। विद्यालय में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पढ़ाई शुरू हो गई है।
इस आशय की जानकारी प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक से निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा था। जिसके कारण विद्यालय को समय से पुस्तक प्राप्त हो गए। बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त पुस्तकों का आज वितरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 6, 7 व 8 गणित और उर्दू विषय की पुस्तक प्राप्त नहीं हो पाई हैं जिसको प्राप्त करने के लिए कोशिश की जा रही है। हम जल्दी ही उन पुस्तकों को भी बच्चों को उपलब्ध करा देंगे। जिन छात्र छात्राओं को अभी पुस्तक नहीं मिल पाई हैं, उन्हें अगले सप्ताह में उपलब्ध करा दी जाएंगे।
इस दौरान फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, अखिलेश कुमारी, हकीमल्लाह, फ़ख्ररुद्दीन, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



