शहर-राज्य

सपा कार्यकर्ताओं  का तहसील पर प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

मथुरा/गोवर्धन। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गोवर्धन तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ‘महंगाई पर रोक लगाओ’, ‘युवाओं को रोजगार दो’, ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार सपा सरकार’ और ‘रोजगार दो या गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लिखे थे 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता ठा. किशोर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल और दालों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है

कार्यकर्ताओं ने सरकार पर 2 करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बजाय पकौड़े तलने की सलाह दी जा रही है। सरकारी भर्तियां लटकी पड़ी हैं और पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है

प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। हालंकि एस डी एम के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण उन्होंने ज्ञापन को एसडीएम की नेम प्लेट के ऊपर चिपकाया और जल्द महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button