शहर-राज्य

रोवर तकनीक से सीमांकन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को तहसील शोहरतगढ़ के ग्राम परसिया में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 24 के अंतर्गत रोवर तकनीक से किए जा रहे सीमांकन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धारा 24 के अधिकाधिक मामलों का निस्तारण इसी तकनीक के माध्यम से कराया जाए, ताकि सीमांकन पूरी तरह सटीक और विवाद रहित हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों और काश्तकारों की भूमि संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए रोवर तकनीक उपलब्ध कराई है। इस तकनीक से किसी भी गाटा संख्या की वास्तविक स्थिति का सटीक निर्धारण किया जा सकता है, जिससे सीमांकन में त्रुटि की संभावना बेहद कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि खेतों की मेड़ और कब्जे को लेकर उत्पन्न होने वाले विवादों के निस्तारण में यह तकनीक अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ करमेन्द्र, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, राजस्व निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी तथा क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button