शहर-राज्य

कल प्रतापगढ़ पहुचेगे यू पी सीएम यॊगी आदित्यनाथ, लेगे विकास कार्यो का जायजा

विजय द्विवेदी

प्रतापगढ़ । यू पी सी एम योगी आदित्यनाथ सात जुलाई को एक बार फिर प्रतापगढ़ की धरती पर कदम रखने जा रहे है । जिससे जिला प्रशासन सतर्क हो पुरजोर तैयारी मे जुटा है । कही कोई कमी न रह जाए इसलिए जिला प्रशासन के साथ जनपद की भाजपा के सभी बडे दिग्गज भी सहयोग मे जुटकर व्यवस्था का जायजा ले रहे है । 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रतापगढ़ पहुचकर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम   शहर के जीआईसी (GIC) मैदान में होगा। जहा एक विशाल जनसभा को सी एम योगी संबोधित करेंगे और प्रतापगढ़ के सदर व विश्वनाथगंज की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

   सी एम योगी के दौरे  प्रशासनिक अधिकारियों ने गम्भीरता से स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है तथा सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जाच परख कर  अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है।

सी एम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए 

प्रयागराज जोन के आईजी अजय कुमार मिश्रा और एसपी दीपक भूकर ने तैयारियों का निरीक्षण किया है और 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी के आगमन को देखते हुए जनपद के सभी  विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश जिला प्रशासन ने जारी कर दिए हैं तथा  नगर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों में विधुतीय गति से कार्य को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button