शहर-राज्य

त्योहारों को लेकर जोगिया उदयपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

जोगिया उदयपुर/सिद्धार्थनगर। नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयदशमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जोगिया उदयपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों और पत्रकारों ने हिस्सा लिया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने शासन एवं उच्चाधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। डीजे संचालकों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन में निर्धारित मानकों और न्यायालय के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर अरुण कुमार समेत थाने के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button