शहर-राज्य

युवक पर जानलेवा हमला प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

– बीतीं 7 अप्रैल को ब्लैक स्कार्पियो सवार 4 विशेष समुदाय के लोगो ने युवक पर किया था जानलेवा हमला

बुलंदशहर.जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला पाठक में 7 अप्रैल को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बीती 7 अप्रैल को स्कार्पियो सवार चार युवकों ने एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
थाना पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए मामले में दो आरोपियों—राशिद पुत्र मोविन उर्फ बिल्ला एवं मंसूर पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी मोहल्ला पाठक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य दो आरोपी बिल्ला और काले अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शांति व्यवस्था बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button