ग़ाज़ियाबाद

यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए नयी पहल, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को मिले टेम्प्रेचर कंट्रोल हेलमेट

रिपोर्ट – ब्रज पवार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे शहर को 3 जोन और 9 सब-जोन में पुनर्गठित किया गया है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर बेहतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
इसी क्रम में मंगलवार को सप्तम सब-जोन के यातायात निरीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह आधुनिक पोर्टा केबिन कार्यालय के तहत टाटा स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पुलिस लाइन गेट नंबर-1 के पास तैयार कराया गया है। उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था/यातायात) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि यह नया कार्यालय ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में भी मददगार साबित होगा। साथ ही अधिकारियों ने यातायात कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में योगदान दें। भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर अत्याधुनिक “टेम्परेचर कंट्रोल डिवाइस हेलमेट” भी वितरित किए गए। ये हेलमेट एक्सप्रेस-वे, हाईवे और अन्य व्यस्त चौराहों पर तैनात कर्मियों को तेज धूप और गर्मी से राहत प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button