ग़ाज़ियाबाद

मन की बात’ के 134वें एपिसोड, विकसित भारत के संकल्प को मिला नया बल-भाजपा महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर उत्साह के साथ सुना गया मन की बात कार्यक्रम

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को रविवार को भाजपा महानगर द्वारा जिले के सभी मंडलों और बूथों पर सामूहिक रूप से सुना एवं देखा गया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इसी क्रम में राजनगर मंडल के बूथ संख्या 398 पर आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद श्री अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक श्री अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, मंडल अध्यक्ष श्री नीरज त्यागी तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देशभर में समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले अनगिनत प्रेरणादायी लोगों की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि ‘मन की बात’ आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंग युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रहित और जनजागरूकता को बढ़ावा देने में इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि गाजियाबाद महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश सेवा, समर्पण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। संगठन के कार्यकर्ता इन प्रेरणादायक विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे व्यक्तियों और संगठनों के प्रेरक प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नागरिकों से सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button