ग़ाज़ियाबाद

मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई, मोदीनगर में एसडीएम कोमल पंवार ने किया स्थलीय निरीक्षण

गाजियाबाद। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) मोदीनगर कोमल पंवार ने अपने क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एईआरओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की प्रगति परखी और आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरी गंभीरता से पूरे किए जाएं। उन्होंने पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने और मतदाता विवरण में मौजूद त्रुटियों को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया। एसडीएम कोमल पंवार ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क करें और उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ आवश्यक संशोधन के लिए जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button