पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संतकबीरनगर।
बुद्धवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया ।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्यवाही से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर उन्हें न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। जनपद पुलिस आमजन की शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है ।



