शहर-राज्य

युवा और महिलाएं जरूर बनवाएं वोट, 28 और 29 नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप- 

-जिलाधिकारी ने 2263 बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के दिए निर्देश।

मथुरा। विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी 2263 बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करने और पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से नए नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और संशोधन कराने की सुविधा मिलेगी।

जनपद में वर्तमान में 17,05,238 मतदाता हैं। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button