भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आम जनता आजिज- केशर कुमार

देश व प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय
संगठन सृजन अभियान के तहत सेमरियावॉ में हुई बैठक
संतकबीरनगर। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की आम जनता आजिज आ चुकी है। देश में किसान, युवा, छात्र, बेरोज़गार और समाज के सभी वर्ग के लोग परेशान है।
उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक केशर कुमार ने सेमरियावां में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि जननायक राहुल गाँधी युवाओं, छात्रों, किसानों और समाज के सभी वर्ग के हितों के लिये लगातार संघर्ष क़र रहे हैं जहां किसी पर भी अन्याय होता हैं राहुल गाँधी जी मुखर होकर विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता के लिये बूथ स्तर पर मज़बूती और वोटर लिस्ट की कड़ी निगरानी ज़रूरी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता बदलाव चाहते हैं। देश की जनता राहुल गांधी की तरफ आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं। बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी बनाने के लिये संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर, सैयद तारिक हुसैन, जिला सचिव अतीक सिद्दीकी ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम नजीर ने किया।
इस अवसर पर मौलाना सेराज अहमद, अतीक सिद्दीकी, सुनील पाण्डेय, नजीर अहमद, सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज़ अख्तर, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष महेश कुमार, रियाज अहमद, मोहम्मद अकरम नजीर, मोहम्मद कलीम, हाफिज शुजाउल्लाह, नौशाद अहमद, राजाराम आर्या, अबुल कलाम, सैयद शफीकुर्रहमान, नजरूल हसन अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




