कल्याण चौक पर याद आए बाबूजी, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रुदौली के पौशाला चौराहा स्थित कल्याण चौक पर हिंदू गौरव दिवस मनाया गया। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण और आमजन पहुंचे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके संघर्ष, सेवा, सुशासन और श्रीराम मंदिर आंदोलन में योगदान को याद किया गया।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि कल्याण सिंह का पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। श्रीराम मंदिर आंदोलन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बाबूजी के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कल्याण सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबूजी का संघर्षशील जीवन भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन में हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष शेखर गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, देहात मंडल अध्यक्ष भरत लाल रावत, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, सभासद कुलदीप सोनकर, आशीष कैलाश वैश्य, पंकज शर्मा, विनय, सुनीता लोधी, लालचंद्र लोधी, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, पप्पू प्रधान, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संदीप नवीन शुक्ला, चेयरमैन गन्ना समिति निर्मल शर्मा, राम किशन कश्यप, उज्जवल धवन, बृजेश धवन, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल, शत्रोहन लोधी, इंदरजीत लोधी, सचिन राजपूत, लवकुश लोधी, हेतुलाल लोधी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मशरूर खान, राम भवन धीमान, नामित सभासद राज किशोर सिंह, मालिक राम, विकास मिश्रा, दिनेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



