Uncategorized
बुलंदशहर में इंस्पेक्टर नीरज मलिक सहित 7 पुलिसकर्मियों पर रंगदारी मांगने की FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि दुकानदार सलमान को पुलिस ने उठाया। 20 लाख रुपए देने पर ही छोड़ने की बात कही, वरना एनकाउंटर करने की धमकी दी। सलमान ने घर से 6 लाख रुपए मंगाए, तब उसे छोड़ा गया।




