बिस्कोहर में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
वेलकम इण्डिया
बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और पुलिस चौकी में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता, देशप्रेम और महापुरुषों के आदर्शों का संदेश दिया। कस्बा के निजी बस अड्डे के पास स्थित पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में प्रभारी इंचार्ज गोपेश दुबे, बड़हरा विशुनपुर में बब्बन प्रसाद यादव तथा प्राथमिक विद्यालय हरिबंधनपुर में प्रभारी आशीष चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विद्यालयों में बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के प्रति योगदान के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अंजली गुप्ता, रघुनंदन कुमार , यशोदानंद मिश्रा समेत शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




