प्रधानमंत्री नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में हुआ साफ-सफाई अस्पतालों में वितरण हुआ फल*

*मिर्जामुराद।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार की सुबह भाजपा एमएलसी धर्मेन्द्र राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी राम शकल पटेल के नेतृत्व में सेवापुरी विधानसभा के भीमचंडी गांव स्थित मां भीमचंडी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया।
जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विकास, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित कर है।उनके नेतृत्व में ” विकसित भारत-2047″ का संकल्प देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से निरंतर साकार हो रहा है।उसके बाद आराजी लाइन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।वही सभी मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, एमएलसी प्रतिनिधि संदीप सिंह ‘मिंटू’, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, अजय सिंह ‘मुन्ना’, संदीप तिवारी,अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, विवेक सिंह, डॉ.रमेश पटेल, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, जगदीश जायसवाल, शिवधनी पटेल, राजेश राजभर, प्रेम शंकर पाठक, राकेश बिन्द, ओम प्रकाश पटेल, अजय समेत दर्जनों भाजपा कार्यकता मौजूद रहे।




