शहर-राज्य
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हापुड़ देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



