शहर-राज्य

बाघराय पुलिस ने  रंगदारी मागने व धमकी देने वाले पिन्टू सिंह को पकडा

विजय द्विवेदी

 प्रतापगढ़। वादिनी निवासी ग्राम बरबसपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना बाघराय पर तहरीर दी गई कि कि नवीन कुमार सिंह उर्फ पिन्टू सिंह निवासी गोगौरी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ द्वारा सुरेन्द्र गौतम की मृत्यु के प्रकरण में अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु उनके परिवार को धमकाते हुए रुपये की मांग की जा रही है। वादिनी के अनुसार भयवश उनके द्वारा 50,000 रुपये दिलवाये गये, इसके बावजूद लगातार झूठे मुकदमों में फंसाने एवं जान-माल की धमकी दी जा रही है । वादिनी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति को गंभीर आपराधिक प्रकरण में फंसाने की साजिश की जा रही है, जिसके संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 129/2026 धारा 308(7) बीएनएस बनाम नवीन कुमार सिंह पुत्र इन्द्रमणि सिंह बनाम गोगौरी, बाघराय, प्रतापगढ़ का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में थाना बाघराय के उ0नि0 विनीत कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 देवी दयाल वर्मा, उ0नि0 दिनेश कुमार, हे0का0 अतुल त्रिपाठी, का0 संदीप कुमार, का0 सचिन ठेनुआ* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0 129/2026 धारा 308(7) बीएनएस* से संबंधित 01 अभियुक्त को नवीन कुमार सिंह उर्फ पिन्टू सिंह पुत्र इन्द्रमणि सिंह निवासी ग्राम गोगौरी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button