नाकाबंदी के दौरान जिले भर में करीब 2200 वाहनों को किया गया चैक।

पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की चैकिंग।
धौलपुर राजस्थान। नाकाबंदी के दौरान जिले भर में करीब 2200 वाहनों को किया गया चैक, नाकाबंदी के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए पाये जाने पर 405 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने औडेला पुलिस चौकी व सदर थाना धौलपुर की नाकाबन्दी का किया औचक निरीक्षण।* पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 तक जिलें में “ए” श्रेणी की प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर नियमानुसार कार्यवाही कराई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर व श्रवण कुमार झोरड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला धौलपुर के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीगणो के नेतृत्व में जिले में 22 अलग प्रमुख स्थानों पर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई, इस दौरान जिले भर में 1287 दोपहिया व 855 चौपहिया कुल 2142 वाहनों को चैक किया गया, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। जिले भर में की गई नाकाबंदी के दौरान जो वाहन एमवी एक्ट का उलंघन कर रहे 405 वाहन चालकों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई है, जिसमें 12 शराब पीकर वाहन चलाने वालों, 85 बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो, 51 बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालो, 05 वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों, 16 बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों, 11 काली फिल्म लगे वाहनों के चालकों व 225 अन्य एमवी एक्ट के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिले के वृताधिकारी गणों द्वारा अपने अपने इलाकों में पुलिस थानों द्वारा की जा रही नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया गया। नाकाबंदी के दौरान राजकाॅप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई। किसी भी बीमार, महिला अथवा वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा उपरोक्त निर्देशों की पूर्णतः पालना की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले भर में की गई ए श्रेणी की नाकाबंदी का औडेला पुलिस चौकी व सदर थाना धौलपुर पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि राजस्थान पुलिस अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट संदेश है, हमने सुनिश्चित किया है कि कोई भी अपराधी बच न पाए और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए धौलपुर पुलिस लगातार ऐसी कार्रवाई करती रहेगी।



