शहर-राज्य
दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो घायल, वाहन क्षतिग्रस्त।
संदीप तिवारी
कछवारोड़ । मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव (मिर्जामुराद) के सामने हाईवे पर रविवार की देर रात वाराणसी से प्रयागराज जा रही ट्रक के पिछले हिस्से में एक कंटेनर (ट्रक) जा भिड़ी जिससे कंटेनर चालक बदायूं निवासी मानसिंह व खलासी कुंदन घायल हो गया।सूचना पर पुलिस पहुंची इलाज हेतु पास के अस्पताल भेजकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दी।दूसरी घटना सोमवार की सुबह लालपुर चट्टी (मिर्जामुराद) के निकट हुआ पिकअप के पिछले हिस्से में वाराणसी के तरफ से आ रही एक कार जा भिड़ा जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया वही कार सवार सभी गाजीपुर निवासी बाल-बाल बच गए।पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से साइड करवा दी।कार सवार गाजीपुर से प्रयागराज जा रहे थे।


