2027 भारत की जनगणना की शुरुआत हुई तेज़

जनगणना अभियान में जुटे प्रगणक घर-घर पहुंच कर ले रहे हैं सही जानकारी।
शिकारपुर।अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गांव में एच एल ओ (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) के अंतर्गत मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में एच एल ओ कर्मचारी विकास जयंत, गौरव कुमार एवं सुम्मेर सिंह सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देशभर में जनगणना 2027 अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत घर-घर जाकर मकानों, परिवारों तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली के माध्यम से की जा रही है, जिससे आंकड़ों को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।
उत्तर प्रदेश में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (HLO) का कार्य 22 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।
जनगणना अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें, ताकि सरकार को विकास योजनाओं के लिए सही आंकड़े प्राप्त हो सकें।


