देश नफरत से नहीं मोहब्बत से आगे बढ़ेगा- मज़हर आज़ाद

मूवमेंट फॉर पीस & जस्टिस द्वारा विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। देश नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत से आगे बढ़ता है। नफरत को ख़त्म करने के लिए मोहब्बत को आम करने की ज़रुरत है।
उक्त बातें सोशल एक्टिविस्ट मज़हर आज़ाद ने मूवमेंट फॉर पीस & जस्टिस के तत्वाधान में नवबहार मैरिज हाल सेमरियावा में आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि देश तभी तरक्की कर सकता है जब देश में सम्प्रदायिक सौहार्द कायम होगा। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए आपस में एकता को मजबूत करे।
आजमगढ़ के सोशल एक्टिविस्ट राजीव यादव ने कहा कि देश में आम आदमी को तमाम समस्याओ का सामना करना पड़ता है लेकिन उन समस्याओ को दूर करने के बजाय देश में नफरत का ज़हर घोला जा रहा है।
बाराबंकी के एडवोकेट रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि जब देश संकट में है तो प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर चले गये। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा रखना है।
फूलपुर के तारिक़ शमीम आज़मीं ने कहा कि अपने नौनिहालों को तालीम दें। उन्हें समाज में आ रहे बदलावों के बारे में बताये। समाज में नफरत को फैलने से रोके।
इस अवसर पर हाफ़िज़ अब्दुल हादी, मो. हारुन साहिल, अतीक सिद्दीकी, रिज़वान मुनीर, वसीम खान वसीम, इरशाद अहमद, मास्टर अब्दुल गनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



