आधी रात में जब शहर सोया था तब जनप्रतिनिधि जाग रहे थेरात्रि 2:30 बजे मौके पर पहुंचे विधायक राजीव गुम्बर व पार्षद राहुल झाम्ब, स्थानीय नुमाइश कैम्प जेई को बुलाकर ठीक कराई बिजली

राजीव मोंगरा
दैनिक वेलकम इंडिया
सहारनपुर। भीषण गर्मी के बीच गोपाल नगर क्षेत्र में सतगुरु दयाल मंदिर के सामने अचानक एक फेज उड़ जाने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। देर रात नागरिकों की परेशानी की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि तत्काल हरकत में आ गए।
नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं स्थानीय पार्षद राहुल झाम्ब रात्रि करीब 2:30 बजे स्वयं मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों नेताओं ने तत्काल स्थानीय नुमाइश कैम्प जेई को फोन कर व्यवस्था प्रभावित स्थल पर बुलाया। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और सख्त निर्देश के बाद बिजली विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य कर फॉल्ट को ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक भी मौके पर मौजूद रहे और आधी रात में समस्या का समाधान होते देख राहत की सांस ली।
विधायक राजीव गुम्बर ने इस दौरान कहा, की “जनसेवा का कोई निश्चित समय नहीं होता। जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, उस पर खरा उतरना हमारा पहला धर्म है। गर्मी में बिजली न होना किसी त्रासदी से कम नहीं, इसलिए हम स्वयं मौके पर आए।”
पार्षद राहुल झाम्ब ने कहा की “सतगुरु दयाल मंदिर जैसे व्यस्त क्षेत्र में फेज फॉल्ट से पूरा इलाका अंधेरे में था। विधायक जी के नेतृत्व में हमने तत्काल बिजली विभाग को सक्रिय किया। हम विभाग से यह भी मांग करते हैं कि जर्जर तारों और ओवरलोड ट्रांसफार्मर की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि जनता को बार-बार परेशानी न झेलनी पड़े।”
स्थानीय निवासियों ने आधी रात को मौके पर पहुंचकर समस्या सुलझाने के लिए विधायक राजीव गुम्बर एवं पार्षद राहुल झाम्ब जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके जनसेवा भाव की सराहना की।



