ग़ाज़ियाबाद

दीपों की रोशनी और गीतों की मिठास के बीच मना दीपावली मिलन समारोह

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित कैलाश त्रिशूल टावर में सोमवार को दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपों की रोशनी, मधुर गीतों और आपसी प्रेम के माहौल में आयोजित समारोह में क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को दीपक भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल शामिल हुईं। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का माहौल उस समय और खुशनुमा हो गया, जब ‘ज्योत से ज्योत जलाते रहो, प्रेम की गंगा बहाते रहोÓ गीत की धुन पर सभी ने एक-दूसरे को दीपक भेंट किए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। मुख्य अतिथि पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कौशांबी में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को दीपक भेंटकर खुशियां बांटीं। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने दीपावली के पर्व को आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर राकेश कुमार दास, आरके धर, जगमोहन शर्मा, विजय कुमार, संतोष झा, उषा अग्रवाल, लक्ष्मीकांत चानना, अजय गुप्ता, एसके वैश्य, उषा गुप्ता, रामा शर्मा, चांदनी, सुनीता चड्ढा और केएल सेठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह का समापन एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देने और सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button