शहर-राज्य

थ्रोम्बोलिसिस टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन से हार्ट अटैक मरीज की बचाई गई जान

सेमरियावां क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में पहली बार हार्ट अटैक मरीज को थ्रोम्बोलिसिस टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन देकर बचाई गई जान

संतकबीरनगर। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां तथा नोडल अधिकारी,चिकित्सा अधिकारी तथा स्टेमी टीम द्वारा एक हार्ट अटैक मरीज का त्वरित इलाज करते हुए मरीज की जान बचाई। यह सी एच सी सेमरियावां व क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक पल है जो एक थ्रोम्बोलिसिस टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन देकर मरीज की जान बचाई गई।इंजेक्शन लगते ही बी पी,आक्सीजन सब सामान्य होगया जिससे मरीज के चहरे पर मुस्कान वापस लौट आई।इस बड़ी उपलब्धि के लिए अधीक्षक सामुदायिक केंद्र सेमरियावां डॉक्टर सुरेश चन्द्रा ने कहा कि जब मरीज को अस्पताल पर लाया गया तो उसकी हालत बहुत नाजुक थी इंजेक्शन लगने के बाद अब वह पहले से बहुत सही होगाई। उन्होंने कहा कि प्रार्थमिक उपचार टीम द्वारा कर दिया गया है मरीज को गोरखपुर मेडिकल कालेज में कार्ड्योजी डिपार्टमेंट में भेजा जा रहा है ताकि पूर्ण इलाज हो सके। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह सेमरियावां के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारी टीम ने समय पर और सफल उपचार देकर यह साबित किया है कि अब ग्रामीण स्तर पर भी हार्ट अटैक जैसे गंभीर मामलों का प्रभावी इलाज संभव है। यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत,समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। आगे भी हम इसी तरह मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से नोडल अधिकारी डॉ. हिमांशु,डॉ.जावेद अख्तर अंसारी और स्टेमी टीम की भूमिका को सराहना की तथा इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ा कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button