शहर-राज्य

जहांगीराबाद से गाजियाबाद तक अनोखा “केला बुके” बना चर्चा का विषय

जहांगीराबाद/गाजियाबाद। जहांगीराबाद स्थित निर्मल पहलवान ढाबे पर बैठकर बातचीत के दौरान एक अनोखा वाकया सामने आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
बताया जाता है कि जहांगीराबाद के निर्मल पहलवान ढाबे पर बैठे गौरव बंसल का अचानक गाजियाबाद जाने का कार्यक्रम बना। उन्होंने अपनी पत्नी अनुजा बंसल से मुलाकात के लिए फूलों का बुके ले जाने की इच्छा जताई। इस पर ढाबे के स्वामी सोनू लोधी ने कहा, बाबूजी, इस समय फूलों की सभी दुकानें बंद हो चुकी होंगी।
इसी दौरान ढाबे पर मौजूद उनके मित्र नीरज शर्मा ने मुस्कुराते हुए सुझाव दिया कि बाबूजी, केले का बुके तैयार कर भाभी को भेंट करो।
फिर क्या था…
गौरव ने तुरंत सीढ़ी लगाई गई, पेड़ से कच्चे केले तोड़े गए और तैयार हो गया एक अनोखा केला बुके
गाजियाबाद पहुंचकर जब यह बुके पत्नी अनुजा बंसल को भेंट किया गया, तो यह सरप्राइज और भी खास बन गया और घर में खुशी का माहौल बन गया।
इस अनोखे गिफ्ट की खास बात यह रही कि जहां फूल कुछ समय में मुरझा जाते हैं, वहीं कच्चे केले का उपयोग बाद में स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जा सकता है।
और अब तो इस कहानी में असली तड़का भी लग चुका है
घर पर इन्हीं कच्चे केले की मसालेदार, चटपटी और बेहद स्वादिष्ट सब्जी बन रही है, जिसकी खुशबू ही सबका मन मोह ले… सच में, ऐसा गिफ्ट जो दिल भी जीत ले और स्वाद भी बढ़ा दे!
इस पूरे घटनाक्रम के लिए निर्मल पहलवान ढाबे के स्वामी सोनू लोधी और मित्र नीरज शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
यह अनोखा केला बुके अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button