थाना लालगंज पुलिस ने शातिर चोर को पकडा अगूठी हुई बरामद

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया
प्रतापगढ़। ननपद मे पुलिस कप्तान श्री दीपक भूकर के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी लालगंज श्री आलोक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
दिनांक 27.04.2026 को थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेताजीपुरम (चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल के सामने) के निवासी (वादी) द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर में चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को घर के पास ही घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना लालगंज पुलिस ने नामित गवरव उर्फ आशीष मिश्रा निवासी हुलासगढ जिस पर चोरी का आरोप था और मुकदमा दर्ज था को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक रिकार्ड है ।जिसमे जनपद के विभिन्न थानो मे आपराधिक मुकदमे दर्ज है । जिसमे गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे है।
गिरफ्तार हुए गौरव मिश्र के पास से पुलिस ने सात हजार रुपये नगद व एक अंगूठी बरामद की है।
पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने पूर्व में भी इसी स्थान पर चोरी की एक अन्य घटना (मंगलसूत्र आदि) को अंजाम दिया था, जिसकी सूचना पूर्व में पुलिस को नहीं दी गई थी। अभियुक्त ने अपराध स्वीकार करते हुए बरामद माल को उसी चोरी का हिस्सा बताया।



