शहर-राज्य

तहसील चौपाल पर जाम की स्थिति देख सिटी कोतवाल मनीष चौहान ने संभाला मोर्चा, यातायात कराया सुचारु

वेलकम इंडिया ब्यूरो 

हापुड़। वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ तहसील चौपाल क्षेत्र में सोमवार को भारी जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर हापुड़ सिटी कोतवाल मनीष चौहान स्वयं मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने चौराहे पर खड़े होकर पुलिसकर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया तथा वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकलवाया।

कोतवाल मनीष चौहान ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद कुछ ही समय में जाम की स्थिति सामान्य हो गई। उनकी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से राहगीरों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को काफी राहत मिली।

स्थानीय लोगों ने भी कोतवाल मनीष चौहान की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों का स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभालना आम जनता के लिए राहत देने वाला कदम है। उनकी सक्रिय निगरानी से तहसील चौपाल क्षेत्र में यातायात सुचारु रूप से संचालित होता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button