शहर-राज्य

जटेरी धाम में ब्रजवासियों की सेवा हेतु लगाया श्रीहित आरोग्य शिविर

श्रीहित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट व मेदांता के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं

ब्रजवासियों की सेवा ही प्रभु की सेवा: सुकृत लाल गोस्वामी

मथुरा। ब्रज चौरासी कोस मंडल में ब्रजवासियों की सेवा-भाव के लिए समर्पित श्रीहित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा निरंतर की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की मुहिम अब रंग लाने लगी है, ऐसा ही नजारा ब्रज चौरासी कोस मंडल के डीग क्षेत्र अंतर्गत जटेरी धाम मे देखने को मिला, यहां श्रीहित राधावल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा 25वें हित आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस बार शिविर में ट्रस्ट ने मेदांता ग्रुप के सहयोग से ब्रजवासियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अलग-अलग कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम भी शामिल हुई। शिविर में डॉक्टर्स ने तमाम तरह के उपकरणों के माध्यम से ब्रजवासियों के स्वास्थ्य की जांच की एवं निशुल्क दवाईयां भी वितरण की गई साथ ही जरूरतमंदों को चश्मे भी वितरण किए गए।

श्रीराधावल्लभ मंदिर के सेवायत सुकृत लाल गोस्वामी महाराज ने बताया कि श्रीराधावल्लभ सेवा ट्रस्ट ब्रज चौरासी कोस की उन सभी स्थलियों में पहुंचकर पिछले दो वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं, जहां पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती हैं, ऐसी स्थलियों में ब्रजवासियों की निरंतर सेवाएं की जा रही हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि ब्रजवासियों की सेवा ही प्रभु सेवा है। इसी भाव के साथ स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम ब्रजवासियों के स्वास्थ्य हेतु श्रीहित आरोग्य शिविर लगाकर सेवाएं दे रहे हैं। जटेरी धाम में लगाए गए

श्रीहित आरोग्य शिविर के लिए जटेरी धाम के महंत विपिन बिहारी दास महाराज ने श्रीराधावल्लभ सेवा ट्रस्ट व मेदांता ग्रुप की टीम का आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से डॉ. सूर्य अग्रवाल, डॉ. अनिल गोयल, डॉ. प्रदीप कुमार राउल, डॉ. रिषभ मिश्रा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमुदाय का स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन किया। इस मौके पर बंटी शर्मा , अभिषेक गोस्वामी, दिव्या शर्मा, साक्षी वत्स, संजिल शुक्ला, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह तरकर, चिराग ठाकुर, जय चौधरी सहित अन्य सहयोगीजन एवं ब्रजवासी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button