गांधी-शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण, सफाई कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

वेलकम इण्डिया
बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने तिरंगा फहराया और दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से संवाद कर नगर को स्वच्छ रखने में उनकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अजय गुप्ता और अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने वृक्षारोपण भी किया।
नगरपंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के संदेश और शास्त्री जी के सादगी व अनुशासन के आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में सूर्यमणि चौधरी, रामनरेश पासवान, गौकर्ण पाठक, कन्हैया वरुण, रामसूरत शर्मा, तोलन गुप्ता, पिंकू मोदनवाल, संदीप यादव, माया चौधरी, राहुल शर्मा समेत कर्मचारी और सफाई नायक मौजूद रहे।




