खराब पड़ा वाटर कूलर, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी

स्याना.ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के गांव अमरपुर में लगा सरकारी वाटर कूलर पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह वाटर कूलर सरकारी स्कूल के पास लगा हुआ है। जिससे राहगीरों और गांव के लोगों को राहत मिलती थी। साथ ही स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को भी ठंडा पानी मिलता था। लेकिन पिछले कई महीनो से यह बंद पड़ा है। और इसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासी भिखारी सिंह ने बताया कि “गर्मी में ठंडा पानी मिलना बहुत जरूरी है, लेकिन वाटर कूलर खराब होने से हमें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।” वहीं महिलाओं और बुजुर्गों को भी इससे खासा कष्ट हो रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द वाटर कूलर की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि लोगों को राहत मिल सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया है और शीघ्र समाधान किया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी मोकम सिंह ने बताया कि बहुत जल्द वाटर कूलर को सही करा दिया जाएगा




