समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रामवृक्ष गुप्ता सम्मानित

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
इटवा/सिद्धार्थनगर। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नव युवक ग्राम विकास समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामवृक्ष गुप्ता को प्रेस क्लब इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला ने सम्मानित किया। उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे जनसेवा के कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। रामवृक्ष गुप्ता, ग्राम रसूलपुर, थाना कठेला समय माता, तहसील एवं विकासखंड इटवा, विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के निवासी हैं। वह पिछले करीब 15 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क, महिला अधिकार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहकर सामाजिक कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और जनजागरूकता के लिए भी उन्होंने समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
सम्मान मिलने पर क्षेत्र के सामाजिक, पत्रकारिता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। फैमिली ऑफ प्रेस एवं आधार चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष (पत्रकार) मोतीलाल चौधरी, नव युवक ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष (पत्रकार) डॉ. जंगबहादुर चौधरी, इंटरनेशनल प्रेस कम्युनिटी, मुंबई (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष डॉ. परमिंदर पांडेय, श्याम विहारी दुबे, कृष्ण भवन यादव, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, दिनेश शर्मा, अली हुसैन सहित अनेक लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


