शहर-राज्य
मेरठ रेंज में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए मेरठ रेंज में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के अनुसार 969 किमी लंबे 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यात्रा संचालित होगी। यात्रा के दौरान 148 बैरियर स्थापित किए गए हैं तथा 32 प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और 12 श्रावण मेलों का आयोजन होगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर 157 नावें और 139 प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए गए हैं। बुलंदशहर के ब्रजघाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद रहेंगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।



