शहर-राज्य
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष को दूसरे दिन भी निगरानी में

नीट पेपर लीक के विरोध पर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एक्टिव मोड में
संतकबीरनगर। देश में चल रहे नीट परीक्षा लीक के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर को बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नेताओं पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नज़ीर ने कहां कि देश के छात्रों, युवाओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार खिलवाड़ क़र रही है। बार बार पेपर लीक होने पर शिक्षा मंत्री को पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।


