किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार वांछित गिरफ्तार, गया जेल

संदीप तिवारी
कछवारोड़
मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार को साढ़े बारह बजे मुखबिर की सूचना पर नाबालिग किशोरी के साथ चार महीने से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गणेशपुर इस्लामपुर (मिर्जामुराद) निवासी मुहम्मद समसुद्दीन उर्फ समसु को 24 घंटे के अंदर भिखारीपुर गांव के सामने हाईवे से गिरफ्तार कर लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शनिवार की रात गणेशपुर इस्लामपुर (मिर्जामुराद) निवासी समसु समेत पांच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार समेत अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भिखारीपुर में मौजूद है कही भागने के फिराक में है।जिसपर चौकी प्रभारी टीम के साथ घेराबंदी कर मुख्य आरोपी मुहम्मद समसुद्दीन उर्फ समसु को गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद मेरे द्वारा वीडियो बनाया गया था लेकिन पुलिस के डर से जिस मोबाइल में वीडियो था उसको तोड़कर फेक दिया।पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दी।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खजुरी गणेश पटेल, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी व रामाश्रय सरोज रहे।



