शहर-राज्य

अमरपुर में आम की बागवानी को लेकर बढ़ा उत्साह, चौराहे से बिके आठ हजार पौधे

चौराहा बना आम के नए पौधों का बिक्री केंद्र लगभग आठ हजार पौधों की बिक्री

दो माह पहले वन विभाग के जागरूकता कार्यक्रम के बाद बढ़ी पौधरोपण की रुचि, नए बाग लगाने की तैयारी में किसान

स्याना.अमरपुर की फल पट्टी में आम की बागवानी को लेकर किसानों का रुझान एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमरपुर चौराहे से करीब आठ हजार आम के पौधों की बिक्री हो चुकी है। बड़ी संख्या में पौधों की खरीदारी से क्षेत्र में नए बाग विकसित करने और पुराने बागों का विस्तार करने को लेकर किसानों की बढ़ती दिलचस्पी सामने आई है।
अमरपुर क्षेत्र लंबे समय से आम की बागवानी के लिए जाना जाता है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान आम के बागों से जुड़े हैं। इन दिनों अमरपुर चौराहे पर आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे खरीदने के लिए किसानों और बागवानों की आवाजाही बढ़ गई है। कई किसान नए बाग लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कुछ पुराने बागों में भी पौधों की संख्या बढ़ा रहे हैं।

जागरूकता कार्यक्रम के बाद बढ़ी पौधरोपण की रुचि

बताया जाता है कि करीब दो माह पहले वन विभाग की ओर से अमरपुर चौराहे पर जादूगर के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया था। कार्यक्रम में पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र में पौधरोपण और बागवानी को लेकर लोगों की रुचि बढ़ने की बात सामने आ रही है।

पर्यावरण के साथ आमदनी का भी जरिया

स्थानीय ग्रामीण इरशाद खां और दीपक शर्मा ने बताया कि आम के पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में फल उत्पादन का लाभ भी मिलता है। पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
अमरपुर क्षेत्र में आम की बागवानी लंबे समय से किसानों की आय का महत्वपूर्ण साधन रही है। चौराहे से करीब आठ हजार पौधों की बिक्री के बाद अब क्षेत्र में नए बाग विकसित होने की उम्मीद है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में इन पौधों से बेहतर फल उत्पादन के साथ उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button