शहर-राज्य

अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं और अत्याचार मामलों की हुई समीक्षा।

बुलंदशहर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के सदस्य लवकुश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं अत्याचार से संबंधित मामलों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में छात्रवृत्ति, पेंशन, आवास, स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को समय पर राहत एवं न्याय दिलाने पर जोर दिया गया।

फोटो परिचय : 

अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button