शहर-राज्य

पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन परीक्षा में दोनों पालियों के कुल 4032 अभ्यर्थी हुए शामिल 2425 रहे अनुपस्थित

*जिले के 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने केंद्रों का किया निरीक्षण*

*जिले के सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सफलतापूर्वक कराई जा रही है पुलिस भर्ती परीक्षा: डीएम*

*जिलाधिकारी के द्वारा प्रथम पाली में चल रही पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर,परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण कविता मीना*

*वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा*

 *हापुड़ जनपद में दूसरे दिन की आरक्षी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। हापुड़ जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 4032 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। जबकि 2425 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई। वहीं, कल भी जिले में यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा होगी।

    उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा की एंट्री सुबह 8 बजे के बाद शुरू हुई। एक-एक अभ्यर्थी की चेकिंग हुई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर एंट्री दी गई। यहां हापुड़ जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में शाम 3 बजे से 5 बजे तक 4032 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। प्रथम पाली में कुल 2800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 1232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 2839 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1193 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। प्रत्येक परीक्षा के लिए 9 सेक्टर और 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जनपद में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी द्वारा भी प्रत्येक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए की अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही केंद्रों में प्रवेश दिया जाए तथा उनकी स्क्रीनिंग व बायोमेट्रिक कर सत्यापन भी करें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर बने कंट्रोल रूम में पहुंचकर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की निगरानी भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button