अंशकालिक अनुदेशकों का किया गया सम्मान समारोह

हरेंद्र शर्मा
हापुड़ जनपद के विकास भवन के सभागार में जनपद में कार्यरत कुल 19 अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदित हो कि यह सम्मान समारोह अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि होने के फलस्वरुप आयोजित किया गया है। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 कर दिया गया है इस प्रकार उनके मानदेय में कुल वृद्धि ₹8000 की हुई है इसके अंतर्गत दिनांक 17 में 2026 को 4:00 बजे मुख्यमंत्री जी ने संजीव प्रसारण के माध्यम से पूरे प्रदेश के अनुदेशकों को सम्मान समारोह आयोजित करते हुए बधाई दी। इसी क्रम में प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुदेशकों की नियुक्ति उच्च प्राथमिक विद्यालय में की गई है। जहां पर 100 छात्र संख्या न्यूनतम हो, अनुदेशक कला विषय, कृषि /गृह विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा के अध्ययन हेतु नियुक्त किए गए हैं। आज के इस कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,मेरठ,अमरोहा एवं गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि, जिलाधिकारी कविता मीणा, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी (खण्ड शिक्षा अधिकारी) जिला समन्वयक, एस आर जी, ए आर पी उपस्थित रहे मंच संचालन अंजू आजाद और संजय शर्मा के द्वारा किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खेरा,अंशकालिक अनुदेशकों में ललित,मोनिका,रजनी, सुबोध,मुर्शिद इत्यादि उपस्थित रहे।



