शहर-राज्य

‘अंतरराष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच’ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मेरठ संवाददाता

मेरठ। रविवार को अंतरराष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच (JPM) की मेरठ जिला शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह में अजय जैन को जिला अध्यक्ष, अमित जैन को जिला मंत्री तथा अचल जैन को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला इकाई में डॉ. सीमा जैन को जिला अध्यक्ष (महिला), सपना जैन को मंत्री तथा शिखा जैन को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मेरठ शहर कार्यकारिणी में गौरव जैन को अध्यक्ष, रजत जैन को सचिव तथा क्षितिज जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही महिला कार्यकारिणी में अपर्णा जैन को अध्यक्ष, मनीषा जैन को सचिव तथा सुमन जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त मेरठ शहर की पुरुष एवं महिला इकाइयों का भी गठन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज , राष्ट्रिय कवि सौरभ जैन सुमन, राष्ट्रीय प्रचारक एवं JPM के नेशनल को-ऑर्डिनेटर शैलेष जैन, उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष भास्कर भूषण जैन, नवनिर्वाचित जिला पंच सौरभ जैन , विपुल जैन एवं एडवोकेट संजीव कुमार जैन उपस्थित रहे। साथ ही एस.एस. जैन सभा के प्रधान नरेन्द्र जैन, आत्मानंद जैन सभा के प्रधान श्रीपाल जैन तथा रावलपिंडी जैन सभा के प्रधान विजय कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। “जीव दया” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष अजय जैन द्वारा सभी अतिथियों को पक्षियों हेतु जल व्यवस्था के प्रतीक स्वरूप मिट्टी के जल-पात्र भेंट किए गए।
अपने संबोधन में अतिथियों ने जैनत्व ऐप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐप जैन समाज को डिजिटल रूप से एक सूत्र में जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि “एक जागरूक जैन, सौ परिवारों को जागरूक कर सकता है।” इसी भावना के साथ सभी पदाधिकारियों को समाज की पहचान, तीर्थ सुरक्षा, जीव दया तथा सामाजिक एकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सपना जैन एवं अमित जैन ने किया। जिला अध्यक्ष अजय जैन एवं डॉ. सीमा जैन ने अपने उद्बोधन में मंच की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि अंत में गौरव जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में ध्वज गीत, मंगलाचरण, हास्य नाटिका एवं मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए गए। कुमारी दिव्या जैन एवं सान्या जैनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने विशेष सराहना प्रदान की। कार्यक्रम की जानकारी मंच की प्रवक्ता शिखा जैन द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button