शहर-राज्य

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी व छिनैती के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनग द्वारा दी गयी बाईट ।

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी एसओजी प्रभारी उ0नि0 रजनीश राय, हे0का0 अनुप राय, का0 दीपक सिंह, का0 अभिषेक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 शुभम सिंह , का0 विवेक मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 आशुतोष मणि त्रिपाठी, उ0नि0 मैनेजर यादव, हे0का0 रामरतन तिवारी, हे0का0 सुरेन सिंह, का0 अनुराग कुमार सिंह, रि0का0 विशाल निषाद ।
एण्टी थेप्ट सेल का0 वीर बहादुर यादव, का0 अरुण हलवाई, का0 ज्ञानप्रकाश सिंह सर्विलांस टीम ने झपट्टेमारी व छिनैती के 02 अभियुक्त मो0 कामिल उर्फ अली पुत्र नौशाद अली निवासी सीधारीपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, मो0 अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे पुत्र स्व0 अब्दुल समद ग्राम सुन्नीपुर निकट गीता प्रेस थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर को मेंहदावल-नौलखा मार्ग मुहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि वादी इरशाद अहमद पुत्र मो0 अली निवासी अछिया थाना मेंहदावल ने थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 23.05.2026 की शाम मेरी माँ घर के सामने बैठी थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और मेरी माँ से पानी मांगने के बहाने करीब आकर एक व्यक्ति मेरी माँ के गले में पहने हुए सोने की चैन को जबरन छीन कर भाग गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 223/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा आर्थिक तंगी होने पर विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर झपट्टामारी, छिनैती एवं चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं । अभियुक्त मो० अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे ने बताया कि वर्ष 2020 में चोरी से प्राप्त धन के बंटवारे को लेकर अपने साथ रहने वाले एक मित्र से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान नशे की हालत में उसने पत्थर से सिर पर तथा ब्लेड से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी । पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो० अहमद के कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 21.05.2026 को चोरी की गई मोटरसाइकिल की तेल टंकी का ढक्कन खुला हुआ था, जिससे वाहन चलाते समय तथा स्पीड ब्रेकर पर पेट्रोल उछलकर उनके ऊपर गिर रहा था। इस कारण उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को लाल डिग्गी क्षेत्र के आसपास छोड़ दिया था । अभियुक्तों ने आगे बताया कि उसी दिन रात्रि लगभग 09:00 बजे, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर क्षेत्रान्तर्गत जगनाथपुर वनकटी चक दुर्गा मंदिर के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों अभियुक्त अपने ठिकाने पर जाकर सो गए । अभियुक्तों ने बताया कि गोरखपुर शहर में अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण वे वहां चेन स्नैचिंग अथवा लूट की घटनाओं को अंजाम नहीं दे सके। इसलिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को अपना निशाना बनाया। घटना के दौरान वे कैप पहनकर तथा मुंह ढककर चलते थे, जिससे उनकी पहचान न हो सके। साथ ही वे अपने पास मिर्च पाउडर भी रखते थे, ताकि विरोध होने पर उसे फेंककर आसानी से फरार हो सकें । थाना क्षेत्र में घटित चैन स्नैचिंग की घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 23.05.2026 को ग्राम अछिया में एक महिला से पानी मांगने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। उक्त सोने की चेन को उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को ₹25,000/- में बेच दिया था । अभियुक्तों के पास से बरामद धनराशि के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि बरामद रुपये उसी सोने की चेन को बेचने से प्राप्त धनराशि का हिस्सा हैं, जबकि शेष धनराशि खाने-पीने एवं अन्य आवश्यक खर्चों में व्यय कर दी गई। अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से
02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, 04 अदद मोबाईल,
लाल मिर्च पाउडर, 01 अदद पर्स, चाभी का गुच्छा, 06 अदद सिम, 01 अदद मोटरसाइकिल,10000 रुपया नगद
बरामद किया गया है। थाना मेंहदावल पर गिरफ्तारी व बरामदी के आधार पर मु0अ0स0 226/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मो0 कामिल उर्फ अली पुत्र नौशाद अली निवासी सीधारीपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 73/2026 धारा 110,115(2), 191(2), 191(3), 351(3), 352 बीएनएस थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर ।
मु0अ0सं0 52/2025 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर ।
गिरफ्तार अभियुक्त मो0 अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे पुत्र स्व0 अब्दुल समद ग्राम सुन्नीपुर निकट गीता प्रेस थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 807/2020 धारा 201,302 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
मु0अ0सं0 24/2021 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
मु0अ0सं0 153/2023 धारा 323,504,506 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर ।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button