शहर-राज्य

PET परीक्षा को लेकर हरीपर्वत सर्किल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

आगरा से ब्यूरो चीफ मयूर खान
आगरा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने हरीपर्वत सर्किल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए। PET-2026 को लेकर आगरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button