डीएम व एसपी द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligiblity Test-PET)-2026 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर नकलविहीन, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संचालन का किया गया निरीक्षण

संतकबीरनगर। जिला मजिस्ट्रेट अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligiblity Test-PET)-2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केंद्र मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, एचआर पीजी कालेज खलीलाबाद एवं पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर करते हुए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करानें/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारीगण को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligiblity Test-PET)-2026 जनपद के 08 परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं सुचितापूर्ण ढंग सें संचालित हो रही है। आज प्रथम पाली में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत 2952 परीक्षार्थी में से 2423 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षार्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 82.08 रहा।



