शहर-राज्य

जीआईसी अकोस की प्रभारी प्रधानाचार्य  डॉ. रीमा सिंह  प्रधानाचार्य पद पर हुईं पदोन्नत

मथुरा /बलदेव। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग  द्वारा महिला शाखा के अंतर्गत कार्यरत प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापिकाओं (एल.टी. ग्रेड) को बड़ी खुशखबरी देते हुए उन्हें प्रधानाचार्या/समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। इस पदोन्नति सूची में राजकीय हाईस्कूल अकोस, मथुरा की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. रीमा सिंह का नाम भी शामिल है, जिससे स्थानीय शिक्षा जगत और उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

पदोन्नत पाने वालीं डॉ. रीमा सिंह, विजय वीर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन – यूटा फरह) की धर्मपत्नी हैं। विजय वीर सिंह मूलतः बल्देव विकास खंड के बुर्ज तुला गांव के निवासी हैं। डॉ. रीमा सिंह के पदोन्नत होने से उनके परिवार, क्षेत्र और शिक्षक समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पदोन्नत आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति पाने वाली सभी प्रधानाचार्य / अधिकारी अपने वर्तमान स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करेंगी। कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण-पत्र शिक्षा निदेशालय, उ०प्र०, प्रयागराज को उपलब्ध कराया जाएगा।  इन सभी नवनियुक्त प्रधानाचार्याओं की नई तैनाती के संबंध में पृथक आदेश जारी किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के राजकीय महिला विद्यालयों को नई प्रधानाचार्याएं मिलेंगी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button