शहर-राज्य

ग्राम कुराली में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक संपन्न, 

पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

वेलकम इंडिया संवाददाता

मेरठ। सिवाल ख़ास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुराली में राष्ट्रीय लोकदल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता मा. सुरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन रवि भारत चिकारा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से किसानों, मजदूरों, युवाओं, पिछड़ों एवं समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान की आवाज उठाता रहा है। चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और उनके द्वारा दिखाए गए किसान हितैषी मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रीय लोकदल गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी साथियों से राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।बैठक में क्षेत्र के सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ठाकुर अर्जुन सिंह, ठाकुर प्रधान रामकुमार, पर्व प्रधान दुष्यंत चौहान, सुरेंद्र चौहान, डायरेक्टर जसबीर सिंह, डॉ. पवन कुमार, तारा सिंह, रोहित, संदीप, मुनी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button