शहर-राज्य

सनातन धर्म को नष्ट करना चाहती है सरकार -सुनील शर्मा 

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ट)। शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी में तोड़े गए मणिकर्णिका घाट माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति पौराणिक मंदिरों के विरोध में तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को 10 जनवरी 2026 को अचानक ध्वस्त कर दिया गया। जिसका जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा कराया गया था यह स्थान माता अहिल्याबाई जी के लिए बहुत महत्व रखता था यही नहीं यहां पर स्थापित माता अहिल्याबाई होल्कर जी की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियां भी ध्वस्तीकरण के पश्चात मणिकर्णिका घाट के मलबे में दबी पड़ी है।सभी कांग्रेस जन इस शर्मनाक और अप्रत्याशित कार्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सनातन धर्म की घोर विरोधी भाजपा सरकार को बर्खास्त कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए । इस अवसर पर मुख्य रूप से कल्पना सिंह अध्यक्ष महिला कांग्रेस,भिखारी लाल कश्यप,चांद वीर चौधरी,पवन देव कोरी,संजय शर्मा,जहुर खान, रविंद्र कुमार शर्मा, फकीर चंद कश्यप, हरिदत्त कसाना, दिनेश शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button