शहर-राज्य

हीरालाल इंटर कॉलेज के स्काउट्स गाइड्स, एनसीसी के बच्चों एवं स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जनगणना जागरूकता रैली

संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश के निर्देशन में जनपद के हीरालाल इंटर कॉलेज के स्काउट्स गाइड्स, एनसीसी के बच्चों एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय जनगणना जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड संत कबीर नगर एवं जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट और गाइड्स, प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, उदयभान सिंह एवं मुकेश कुमार के साथ खलीलाबाद की सड़कों पर लोगों को जागरुक करते हुए रैली निकाली गई।
जनगणना जागरूकता रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद्र नाथ ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्काउट गाइड टीम, एनसीसी के बच्चों एवं स्कूली बच्चों के साथ शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षक जनगणना जागरूकता रैली में शामिल होकर आम जन मानस को
भारत की जनगणना-2027 के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता रैली के दौरान भारत की जनगणना-2027 के विभिन्न चरणों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया जिससे निश्चित समय अवधियों में हर नागरिक की जनगणना हो सके।
जागरूकता रैली के दौरान समस्त नागरिकों को अवगत कराया गया कि भारत की जनगणना-2027 के क्रम में निर्धारित अवधि स्व गणना – तिथि दिनांक 07.05.2026 से 21.05.2026 लिंक https://se.census.gov.in/ के माध्यम से की जा सकती है। प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (तिथि 22 मई से 20 जून 2026) एवं द्वितीय चरण- जनसंख्या की गणना एवं जाति जनगणना (तिथि 09 से 28 फरवरी 2027) तक संपन्न कराई जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से जनगणना में सहयोग करने की अपील किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button