शहर-राज्य

भीषण गर्मी में यातायात पुलिस को राहत,कैनोपी और छाता वितरित

गाजियाबाद:(सुमित सोरेन)

गाजियाबाद जनपद में तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह धूप निकलने के साथ तापमान 40 डिग्री के पार चला जा रहा है। दिन में ज्यादातर समय लोगों को झुलसा देने वाले धूप का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यातायात पुलिस कर्मियों को दिन भर धूप का सीधा सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए डी.आई.जी राज करण नैय्यर जी के निर्देश पर सभी यातायात पुलिस कर्मियों को छाता और पानी की बोतल वितरित की गई।

इसी पर बात करते हुए टी.आई अजय कुमार यादव ने बताया कि धूप से बचाव के लिए सभी पुलिसकर्मियों के लिए छाते अनिवार्य कर दिए गए हैं। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कुछ चौराहों पर ठंडा पानी, ग्लूकोज, की व्यवस्था भी की है ताकि पुलिसकर्मी डिहाइड्रेशन से बच सकें।

लोनी तिराहा पर अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे टीआई अजय कुमार यादव ने बताया कि लोनी तिराहा पर जल निगम का कार्य चल रहा है इसलिए राम बलराम द्वार पर वाहनों का डायवर्जन कराया जा रहा है
ड्युटी प्वाइंट पर धूप से बचने के लिए छाता की व्यवस्था कराई गई।

उन्होंने कहा कि ये कदम ट्रैफिक पुलिस की कार्यक्षमता बनाए रखने और उनकी सेहत की रक्षा के लिए उठाए गए हैं।न्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि पुलिसकर्मी इस भीषण गर्मी में भी पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button