शहर-राज्य

हीट वेव (लू-प्रकोप) से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जनपद के समस्त विभागों के साथ आयोजित विभागीय तैयारी बैठक।

लुकमान खान

 पीलीभीत /आज दिनांक 27 अप्रैल, 2026 को गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद मे हीट वेव के प्रभावों को न्यून करने के उद्देश्य से समस्त संबंधित विभागों/समस्त तहसीलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से समस्त संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को हीटवेव प्रबंधन हेतु विभागों को सौपी गयी जिम्मेदारियों को समीक्षा कराते हुए उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा बैठक का शुभारंभ करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों एवं समस्त उपजिलाधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना के अनुसार सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।  
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सभी गौशालाओं में गौवंश के लिए चारा, पानी, छाया एवं समय-समय पर पानी का छिडकाव कराने एवं गौशालाओं का निरीक्षण कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू/ठीक कराना सुनिश्चित करें।
समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मिट्टी के घड़ों में प्याऊ रखवाये ताकि जरूरतमन्द लोगों को पानी उपलब्ध हो सके साथ-साथ खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पशुओं एवं पंछियों के पानी पीने के लिए समस्त तालाबों/पोखरों में पानी भरवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी से बचाव के     दृष्टिगत जनपद में सभी तैयारियां सुनिश्चित रहें। भीड़भाड़ वाली जगहोँ, मंदिरों आदि पर जगह-जगह पर्याप्त छाया और पेयजल का प्रबंध सुनिश्चित किया जाय। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कही भी पेयजल की समस्या न रहे। उन्होंने सभी खराब हैंडपम्पों के तत्काल दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को  समस्त गोशालाओं का अगले दो दिन निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं सम्बन्धी रिपोर्ट मय फोटॉग्राफ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हीट वेव पम्फलेट पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया सके तथा हीटवेट के प्रभाव को कम करने के लिए जनपद के प्रमुख स्थलों पर उचित प्रबंध किये जाये जैसे-निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था, जगह-जगह पर वाटर कूलर का प्रबंधन, जनमानस को देखते हुये छांव प्रदान करने हेतु शेड इत्यादि कि व्यवस्था कि जाये। समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्रीय लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों, नायब तहसीलदार के माध्यम से हीटवेव के दौरान ’’क्या करे व क्या न करें’’ का ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार प्रसार करें।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायतों, परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड, मंदिर, धार्मिक स्थल एवं रेलवे स्टेशन इत्यादि परिसरों में छाँव हेतु सेड एवं प्याऊ कि व्यवस्था की जाए। विद्युत विभाग द्वारा हीटवेव के दौरान मुख्यतः पीक हीट आवर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, जल निगम को ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, नगर विकास, नगर पालिका, नगर पंचायत, श्रम विभाग द्वारा हीट वेव के परिप्रेक्ष्य में चिंहित संवेदनशील क्षेत्र, ईंट भट्ठों पर मजदूरों को पानी व छाव की व्यवस्था तथा विभिन्न फैक्ट्रियों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल, छाँव क्षेत्र कि व्यवस्था के साथ विभिन्न फैक्ट्रियों में पीक हीट आवर के दृष्टिगत कार्मिकों के ड्यूटी की समय सारणी में बदलाव किया जाए। अग्निशमन विभाग अपने संयत्रों को सुदृढ़ कर लिया जाय, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अग्नि से बचाव हेतु जागरूक किया जाए। अग्निशमन विभाग के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि आग लगने की दशा में 112 अथवा 9454418519 पर सूचना दें।  

हीटवेव प्रबंधन की तैयारी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जल निगम, मुख्य राजस्व लेखाकर, आपदा विशेषज्ञ एवं अन्य समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button