शहर-राज्य

देवर ने भाभी के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव (मिर्जामुराद) में शनिवार की सुबह दस बजे पुराने विवाद को लेकर देवर ने भाभी के गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।आरोपी युवक खुद पुलिस को हत्या की सूचना दिया।
जानकारी के अनुसार लच्छापुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी पूनम पटेल उम्र (30) वर्ष खाना बनाने के बाद घर के बाहर बैठकर पेड़ के नीचे गेंहू बिन रही थी।उसी समय पूनम का देवर अजित पटेल कुल्हाड़ी लेकर आया और सीधे अपने भाभी के गर्दन पर वार कर दिया।महिला के जमीन पर गिरते ही युवक महिला के एक पैर काट दिया।आरोपी युवक घटना के बाद आसपास के लोगों को बुलाने के साथ ही 112 नंबर पर खुद पुलिस को घटना की सूचना दिया।सूचना मिलते ही मौके पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय पहुंच गए आरोपी युवक शव के पास कुल्हाड़ी लेकर बैठा था पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।मृतक महिला का पति सुजीत वाराणसी कैंट पर रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है घटना के समय महिला के सास चमेली देवी ससुर तेज बहादुर खेत में थे और महिला का एकलौता पुत्र हर्ष चार वर्ष स्कूल पड़ने गया था।घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पति सुजीत व स्कूल से बच्चा हर्ष घर आया।मां के मौत से अनजान घर के बाहर भीड़ देकर बेटा आवाक रहा वही पति दहाड़ मार कर रो रहा था।घटना का कारण चर्चा रही कि युवक भाभी पूनम के बहन से काफी दिनों से शादी के लिए अड़ा था महिला व उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नही थे इसको लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है एक माह पूर्व पूनम के शिकायत पर मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान भी किया था।घटना के बाद घर के बाहर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ जमी रही।घटना के बाद सूचना पर पहुंचे मृतिका के पिता अमिनी गांव (मिर्जामुराद) निवासी वीरेंद्र प्रताप पटेल उर्फ मुन्ना भाई संदीप पटेल समेत मां व भाभी मौके पर पहुंच शव से लिपट कर रोने लगी।घटना स्थल पर एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, फोरेंसिक टीम पहुंच जांच-पड़ताल की व फोरेंसिक टीम ने कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।वही मिर्जामुराद थाने पहुंचे महिला के पिता वीरेंद्र प्रताप पटेल ने दहेज के खातिर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दिया।वीरेंद्र ने बताया कि पुत्री से दहेज में कई दिनों से पांच लाख रुपया का मांग किया जा रहा था उसी को पूरा न करने पर पूरा परिवार एक कहानी बनाकर मेरी पुत्री का बेरहमी से हत्या कर दिया।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है आरोपी अजित पुलिस हिरासत है कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है।

मां के मौत से अंजान मासूम सबको देखता रहा

वही चार वर्ष का मासूम हर्ष मां की मौत से अंजान था वहां पर मौजूद महिला व पुरुष मासूम को देखकर रो पड़े।हर्ष बार-बार अपने मां को पूछ रहा था मम्मी कहां है और सबको एक तक बस निहार रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button